कप्तानगंज/खड्डा। खड्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने झाड़ियों में छिपाकर रखी शराब बरामद किया है। आरपीएफ से उसे कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन खड्डा पर ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल ओमवीर यादव ने चेकिंग के दौरान खड्डा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी प्लेटफॉर्म संख्या एक पर चाहरदीवारी के किनारे झाड़ियों में लावारिस हाल में दो सफेद बोरी में रखे 218 अदद अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। उसे कब्जे में लेकर विधि कार्रवाई की जा रही है। झाड़ियों में शराब रखी गई थी। संवाद