रेलवे ढाला क्षतिग्रस्त, धीमी गति से चलीं ट्रेनें
बोदरवार। गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर बेलभद्र छपरा गांव के पास सोमवार की रात ट्रैक्टर टकरा जाने से ढाला क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेनों का संचालन धीमी गति से कराया गया। चालक और ट्रैक्टर को आरपीएफ के जवान अपने साथ लेकर चले गए।
आरपीएफ के प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बेलभद्र छपरा गांव निवासी राकेश सिंह ट्रैक्टर से गन्ना लदा ट्राला लेकर चीनी मिल कप्तानगंज जा रहे थे। सोमवार की रात करीब 2.30 बजे रेलवे ढाला 14-ष्ट के पूर्वी हिस्से से वाहन टकरा गया। इसके बाद गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों को वहां धीमी गति से पास कराया गया। आरपीएफ के एसआई सुरेश कुमार पांडेय ने चालक सहित ट्रैक्टर-ट्राला को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर चालक राकेश कुमार सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। संवाद