फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देसी शराब की दुकान में बिक रही थी मिलावटी शराब, छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
देसी शराब की दुकान में बिक रही थी मिलावटी शराब, छापा
विज्ञापन

- गोरखपुर के उप आबकारी आयुक्त ने की कार्रवाई
- मुकदमा दर्ज कराने व दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। बिहार सीमा पर स्थित पनियहवा में देसी शराब की दुकान में मिलावटी शराब बेचे जाने की सूचना पर रविवार को गोरखपुर के उप आबकारी आयुक्त ने छापा मारा। मुकदमा दर्ज कराने व दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान पर रविवार को दोपहर में उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर डॉ. सुरेश चंद्रा ने टीम के साथ छापा मारा। बाल्टी में मिलावटी शराब, रैपर व ढक्कन बरामद हुआ। असली शराब की शीशी से शराब निकालकर उसमें मिलावटी शराब भरकर बेची जा रही थी। दुकान की अनुज्ञापी सावित्री जायसवाल हैं। बाद में जिला आबकारी अधिकारी राजबीर सिंह भी पहुंचे। दुकान से बरामद सभी सामान को सील पैक किया गया। लगभग एक घंटा तक कार्रवाई चलती रही। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने अधिकारियों को बताया कि काफी समय से यहां मिलावटी शराब बेची जा रही थी। यहां से शराब बिहार भी भेजी जाती थी। इस पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई चल रही है। आसपास चौराहे पर गांजा खुलेआम बेचे जाने के सवाल पर अधिकारियों ने कहा कि इस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में उप आयुक्त आबकारी डॉ. सुरेश चंद्र ने बताया कि पनियहवा में सरकारी शराब की दुकान की जांच की गई। यहां मिलावटी, जहरीली शराब तथा पैकिंग करने का मामला उजागर हुआ है। इस दुकान को निरस्त करने सहित संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें