धर्मसिंहवा। क्षेत्र के महदेवा नानकार पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की रात में तेल का टैंकर आने के बाद रात 11:00 बजे से ही उपभोक्ताओं ने लाइन लगानी शुरू कर दी। पेट्रोल पंप पर पूरी रात कतार लगाकर लोग जागते रहे। सुबह 6:30 के बाद डीजल का वितरण शुरू हुआ और दोपहर 12:00 डीजल समाप्त हो गया। हालांकि शाम तक एक दूसरा टैंकर भी ईंधन लेकर आ गया था।
धर्मसिंहवा क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल को लेकर लोगों में काफी परेशानी देखने को मिल रही है। महदेवा नानकार पेट्रोल पंप पर तीन दिन बाद शुक्रवार की रात में टैंकर से डीजल और पेट्रोल आया सूचना मिलते ही क्षेत्र के किसान, ट्रैक्टर चालक, आटा चक्की मशीन संचालक, रात 11:00 बजे से ही पेट्रोल पंप पर कतार में लगना शुरू कर दिए रात में तेल वितरण का नियम न होने के कारण सुबह 6:30 बजे से सिर्फ डीजल का वितरण शुरू किया गया।
यहां लगभग 500 मीटर तक लंबी लाइन लगी हुई थी पेट्रोल पंप प्रबंधक द्वारा पहले 1000 रुपये तक का डीजल देने का व्यवस्था किया गया बाद में लोगों के विशेष मांग पर 3000 तक डीजल दिया गया इसके कारण दोपहर में ही डीजल समाप्त हो गया हालांकि शाम तक एक दूसरा टैंकर पेट्रोल पंप पर आ चुका था जिसे अनलोड करने के बाद उपभोक्ताओं में तेल वितरण किया जा रहा था।