खड्डा। दवा लाने गई किशोरी के साथ झोलाछाप ने दुष्कर्म किया। घर बताने पर जान से मारने की दी। शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई ताे गांव में पंचायत कर मामले को सुलझाने का प्रयास हुआ।
लड़की व उसके परिजन शादी पर अड़े हैं। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी भतीजी घर के पास दवा की दुकान चलाने वाले युवक से दवा लाने गई थी। इसी दौरान उसने दुष्कर्म किया तथा घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शादी का वादा कर कइ बार शारिरीक शोषण किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। अब शादी से इनकार कर रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहे है। तीन सितम्बर को खडडा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
लड़की के पिता व लड़की का कहना है कि युवक कभी हां तो कभी ना कहकर मामला उलझाए हुए है। साथ ही आरोपी युवक के परिजन भी शादी के लिए तैयार नहीं है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।