फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौमी एकता के लिए निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रेमवलिया गांव में दोनों वर्गों के बीच कई दिन से चल रहा मनमुटाव बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। आपसी सौहार्द मजबूत करने के लिए दोनों वर्गों के लोगों ने गांव से सद्भावना यात्रा निकालकर कौमी एकता के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता की भी मिसाल पेश की। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज लेकर दोनों वर्गों के लोग प्रेमवलिया गांव से यात्रा निकाले। करीम अंसारी और हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी वशिष्ठ राय की संयुक्त अगुवाई में यह सद्भावना यात्रा निकाली गई। इसमें दोनों वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने क्षेत्र के करमैनी, लक्ष्मीपुर, विशुनपुरवा सहित कई गांवों में भ्रमण कर कौमी एकता का संदेश दिया। 
इस तिरंगा यात्रा के मल्लूडीह पहुंचने पर अंसार सभा के जिलाध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी की अगुवाई में स्वागत किया गया। उसके बाद यात्रा में शामिल लोग भ्रमण करते हुए प्रेमवलिया पहुंचे, जहां यात्रा समाप्त हुई। इस यात्रा में नीरज कन्नौजिया, वेद प्रकाश, वृद्धिचंद, राधेश्याम, रसूल, समुल्लाह, मुंशी, मुमताज सहित दोनों समुदायों के काफी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें