सड़क पार करता अजगर। स्रोत-सोशल मीडिया
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के समउर-पटहेरिया मार्ग पर घनी आबादी के बीच सोमवार की रात करीब 10 बजे सड़क पार कर रहे अजगर को देखकर लोग दहशत में आ गए। अजगर के सड़क पार करते समय कुछ देर के लिए रास्ता बाधित रहा।
सोमवार की रात करीब 10 बजे समउर बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के पास करीब आठ फुट लंबा एक अजगर सड़क पार कर रहा था। उसे देख सड़क पर आवागन कर रहे राहगीर दहशत में आ गए। अजगर को सड़क पार करते देख कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। अजगर धीरे-धीरे सरकते हुए सड़क पार कर दूसरी तरफ झाड़ियों में चला गया। उसके बाद सड़क से आवागमन बहाल हुआ।