फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाबू गेंदा सिंह के विचारों को व्यवहार में उतारें

Sun, 16 Nov 2025 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। क्षेत्र के दुमही स्थित पंचायत भवन परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू गेंदा सिंह की 48वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें वक्ताओं ने उनके जीवन-दर्शन, मूल्यनिष्ठ राजनीति व संघर्षों को वर्तमान समय के लिए प्रेरक बताया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान रामबिहारी राय ने कहा कि बाबू गेंदा सिंह किसान हित, सामाजिक न्याय व स्वराज आधारित नेतृत्व के प्रतीक थे। उनके विचारों को व्यवहार में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि ने संबोधित किया। अंत में आयोजक अभय सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस शुक्ल ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधान रामचंद्र राय, राजन तिवारी, पंचानन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें