फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: पत्नी से मिलने स्कूटी से पहुंचा पूर्णिया, वहां पुलिस ने पकड़ लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर: पत्नी से मिलने स्कूटी से पहुंचा पूर्णिया, वहां पुलिस ने पकड़ लिया
विज्ञापन

फाजिलनगर (कुशीनगर )। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे का एक युवक नाराज होकर मायके गई पत्नी को मनाने के लिए स्कूटी से पूर्णिया (बिहार) पहुंच गया। लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय कर यह युवक वहां पहुंचा तो विवाद के चलते रात भर उसे पुलिस की निगरानी में रहना पड़ा।
विज्ञापन

फाजिलनगर कस्बा निवासी संदीप सिंह पुत्र बिहारी सिंह की शादी दो साल पहले बिहार के पूर्णिया जिले में हुई थी। कुछ महीने पहले संदीप से किसी बात पर नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। चार दिन पहले संदीप भी अपनी स्कूटी से उससे मिलने चला गया। बताया जा रहा है कि ससुराल में पहुंचने पर वहां भी किसी से विवाद हो गया। संदीप को पुलिस पकड़ ले गई। संदीप के पास कोई पहचान पत्र भी मौजूद नहीं था। उसके बताए पते पर बिहार पुलिस ने संपर्क किया तो पिता बिहारी को पूरी जानकारी हुई। सत्यापन के बाद पुलिस ने रात भर उसे अपनी निगरानी में रखा। संदीप के पिता यहां से पिकअप लेकर गए और पहचान पत्र दिखाकर संदीप को साथ लेकर वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें