फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Sat, 19 Oct 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उप्र के डिप्टी सीएम का जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर डिप्टी सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह देवरिया कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गए। शाम को कार से लौटने के बाद राजकीय प्लेन से लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को 12:25 पर राजकीय प्लेन से हवाई अड्डा पर पहुंचे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विनय प्रकाश गौंड, सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उसके बाद डिप्टी सीएम कार से देवरिया कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। शाम को पुनः इसी एयरपोर्ट पर पहुंचे और 4:45 बजे लखनऊ के लिए राजकीय प्लेन से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें