फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हर माह जमा करने के बाद भी बिल आया 63 हजार

Sat, 19 Oct 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। हर माह भुगतान करने के बाद भी 63,500 रुपये बिजली का बिल आने से परेशान उपभोक्ता कार्यालयों का चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जोगिया हिच्छा राय गांव की समीमुन ने एक्सईएन कसया को प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके यहां मीटर नहीं लगा है। बिजली बिल का भुगतान नियमित किया जाता है। 25 जुलाई को उन्होंने बिल जमा किया था। 29 जुलाई को ही 63,500 रुपये बिजली बिल का मैसेज आ गया। उन्होंने बताया कि एसडीओ ने जेई से रिपोर्ट मांगी थी। अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। एसडीओ राहुल द्विवेदी ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें