फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जातीय जनगणना के लिए निकाली जनचेतना साइकिल यात्रा

विज्ञापन
अहिरौलीदान से जातीय जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर जन चेतना साइकिल यात्रा निकालते कांग्रेस के
विज्ञापन
- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में अहिरौलीदान से शुरू हुई तीन दिवसीय यात्रा
विज्ञापन

तमकुहीरोड। जातीय जनगणना के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में शनिवार को अहिरौलीदान से तीन दिवसीय जनचेतना साइकिल यात्रा निकाली गई। कांग्रेस की यह यात्रा 121 किलोमीटर की दूरी तय कर छह नवंबर को तमकुहीराज तहसील परिसर में समाप्त होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछड़ी जाति के लोगों के साथ अन्य कई जातियों को संख्या के आधार पर लाभ नहीं मिल रहा है। देश के कई संस्थान और सरकारी नौकरी में इनकी संख्या शून्य है। सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी जातीय जनगणना के पक्ष में है। जनचेतना साइकिल यात्रा के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साइकिल यात्रा की शुरूआत में हुई सभा को जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, अनिल पटेल, ब्यास कुशवाहा, जेबी सिंह, इदरीश अंसारी आदि ने संबोधित किया। अहिरौलीदान से शुरू हुई साइकिल यात्रा सिसवा नाहर, बेदुपार, दनियाड़ी, भुलिया बाजार, दोमाठ, पिपराघाट जीरो बाजार, परसा उर्फ सिरिसिया, पिरोजहा, ब्रह्मपुर होते हुए राजपुर पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद रविवार की सुबह दस बजे से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। इस दौरान संजय कुशवाहा, वकील गुप्ता, विवेक यादव, विनोद निषाद, मुन्ना सिंह, कश्मीरी गुप्ता, अमित सिंह, विजुल पासवान, रामजी मद्धेशिया, फतेह आलम, कन्हैया यादव, शिवजी निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें