फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षा के क्षेत्र में बेमिसाल है पं. अनिरुद्ध शुक्ल का योगदान

Thu, 21 Nov 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्रख्यात शिक्षाविद् व सामाजिक चिंतक पं. अनिरुद्ध शुक्ल का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान बेमिसाल रहा है। कठोर अनुशासन व दया की प्रतिमूर्ति पं. शुक्ल ने जिले में काफी प्रतिष्ठा अर्जित की। उन्होंने अपने प्रधानाचार्य के कार्यकाल में नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर में 22 शिक्षण कक्षों का निर्माण कराया था। उन्होंने न सिर्फ संस्था का विकास किया, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण में भी महती भूमिका निभाई।
विज्ञापन


ये बातें नेहरू इंटर कॉलेज, मंसाछापर में बुधवार को आयोजित शिक्षाविद् पं. अनिरुद्ध शुक्ल की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि पं. शुक्ल ने शिक्षा के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया, वह विरले ही हासिल करते हैं। उन्होंने न सिर्फ संस्कारवान शिक्षा प्रदान करने में अभूतपूर्व कार्य किया, बल्कि हर क्षेत्र में नौकरी देने व दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि हमने देखा और सुना भी है कि पं. अनिरुद्ध शुक्ल ने गरीबों के बच्चों को बड़ी संख्या में शिक्षा देने का कार्य किया। सांस्कारित शिक्षा की दिशा में इनका बड़ा योगदान रहा है। अनुशासन कायम रखने में इनकी बड़ी प्रतिष्ठा रही है। मुख्य वक्ता हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना के प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत ने पं. शुक्ल को अभूतपूर्व प्रतिभा का धनी बताया। उन्होंने अपने बाबाजी पं. मातादीन शर्मा व पं. अनिरुद्ध शुक्ल की मित्रता के कई संस्मरण सुनाए। अतिथियों का स्वागत करते हुए पं. शुक्ल के पुत्र हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि बाबूजी ने कभी भी सामान्य व विशिष्ट छात्रों के बीच भेदभाव नहीं किया। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य के रूप में उनका व्यक्तित्व कठोर अनुशासनप्रिय व दयालुता के रूप प्रचलित रहा। उन्होंने रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी बड़े कार्य किये। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक गोरख राय, जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष गोविंद मिश्र, डॉ. सुनीता पांडेय, भाजपा जिला मंत्री सुदर्शन पाल, पूर्व प्रधानाचार्य मदन मोहन पांडेय, मार्कण्डेय कुमार गौतम ने भी संबोधित किया। प्रबंधक डॉ. विजय दत्त शुक्ल व प्रधानाचार्य साधु शरण पांडेय ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें