पडरौना। मंगलवार को पुलिस चाैकियों को आधारभूत सामग्री व संसाधन मुहैया कराए गए। इसमें दैनिक परिचालन, बेहतर पुलिसिंग व जनसुविधाओं के सुचारु संचालन से जुड़े सामान शामिल रहे। पुलिस अफसरों के मुताबिक, मुहैया कराए गए सामग्रियों से पुलिस चौकियों की कार्य क्षमता में वृद्धि के साथ जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वितरण कार्य एसपी के मार्गदर्शन व निर्देशन में सकुशल पूरा किया गया। इसका मकसद सभी पुलिस चौकियों को सशक्त बनाना व कानून व्यवस्था एवं जन सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाना है। संवाद