फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइबर अपराध और घरेलू हिंसा के बारे में दी जानकारी

Wed, 15 Jul 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को महिला पुलिस ने शहर के विद्यालयों के पास छात्राओं को जागरूक किया। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं, छात्राओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष चंदा यादव ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत पुलिस और प्रशासन की टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और अपराधों से बचाव के उपाय बताना था। महिला पुलिस टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उदित नारायण इंटर कॉलेज, उदित नारायण पीजी कॉलेज और गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज के गेट पर छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें साइबर अपराध जैसे फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने, अश्लील मैसेज और शोषण से बचाव के उपाय बताए गए। हेल्पलाइन नंबर 1930 और 112 की जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के तहत महिलाओं को मिलने वाले अधिकार बताए गए। उन्हें मारपीट और दहेज उत्पीड़न की स्थिति में महिला हेल्पलाइन 181 और वन स्टॉप सेंटर की मदद लेने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि किसी भी महिला को डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई परेशान करे, तो तुरंत 112 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत करें। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है।
महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर
पडरौना। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिले भर में ''मिशन शक्ति 5.0'' के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, चौराहों और स्कूलों में जाकर छात्राओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को आपातकालीन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 का निडर होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें