फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की शाखा स्थानांतरण के विरोध शुरू

Sat, 13 Aug 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र के रगड़गंज बाजार में पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की शाखा को दूसरे भवन में शिफ्ट करने के विरोध में शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। आंदोलन के समर्थन में पहुंचे रामकोला विधायक ने लोगों की मांग पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार कप्तानगंज ने ज्ञापन लेकर बैंक अफसर से इस मामले में बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

करीब दो दशक पुरानी रगड़गंज की पूर्वांचल ग्रामीण बैंक शाखा अब नए भवन में शिफ्ट होने जा रही है। बृहस्पतिवार को सामान निकाला जाना शुरू हुआ तो उपभोक्ताओं ने हल्ला मचाया। लोगों का कहना है कि शाखा बाजार से आधा किलोमीटर दूर जिस भवन में शिफ्ट हो रहा है वहां सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा रहेगा। 
शुक्रवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता बैंक शाखा के सामने घरना पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे विधायक डॉक्टर पूर्णमासी देहाती ने कहा कि बैंक प्रबंधन को उपभोक्ताओं की दिक्कतों का ध्यान रखना चाहिए। विधायक ने कहा कि भवन स्वामी जर्जर भवन की जगह नया निर्माण कराने को तैयार हैं। आंदोलन की जानकारी होने पर कप्तानगंज तहसीलदार बीएन सिंह मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं का ज्ञापन लिया। लोगों का कहना था कि इस शाखा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों व व्यापारियों का खाता है। शाखा दूर होने से सभी को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राकेश कुमार बंका, काशी नरेश सिंह, रामा जायसवाल, रमायन दूबे, संतोष दूबे, भानु प्रताप सिंह, राम प्रसाद दूबे समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें