फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ प्रदर्शन किया

Sat, 16 Apr 2016 11:26 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
आजम खां के विरुद्ध नारे लगाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फाजिलनगर। मदरसा बोर्ड की स्वकेंद्र परीक्षा समाप्त किए जाने के विरोध में क्षेत्र के कई मदरसों के परीक्षार्थियों ने शनिवार को मतलूकछापर मदरसा से जुलूस निकाला। यह जुलूस बाबू बाजार, मुख्य बाजार, कॉलेज रोड, हॉस्पिटल रोड होे हुए फाजिलनगर क्षेत्र के बघौचघाट मोड़ पर पहुंचा। एनएच पर एकत्र परीक्षार्थियों ने प्रदेश सरकार और प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के विरुद्ध नारे लगाए।
विज्ञापन



मदरसा शैरुन नेशा गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज मतलूकछापर, आमिना गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल कुचिया मठिया और मदरसा अंजुमन इस्लामिया भलुही के परीक्षार्थियों ने मदरसा बोर्ड में स्वकेंद्र परीक्षा समाप्त कर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित होने वाले विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने का शनिवार को खुलकर विरोध किया। परीक्षार्थियों ने मतलूकछापर के मदरसा से जुलूस निकाला, जो फाजिलनगर के बाबू बाजार, मुख्य बाजार, कॉलेज रोड, हास्पिटल रोड होते हुए बघौचमोड़ पर पहुंचा।

वहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर परीक्षार्थियों ने प्रदेश सरकार और राज्य के नगर विकास मंत्री के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया तथा नारे लगाए। परीक्षार्थी अपने हाथ में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां भी लिए हुए थे। जुलूस और विरोध प्रदर्शन में डॉ. अब्दुल मजीद, नाजमीन खातून, नाजरा खातून, जुबैदा खातून, रियाजुद्दीन, साहब हुसैन, रिजवान अहमद, अख्तर अली,  हबीबुल्लाह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें