फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईजीआरएस निस्तारण की प्रति जलाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक के नरचोचवा गांव में बनी पानी टंकी अभी अधूरी है लेकिन विभागीय पोर्टल पर जल निगम ग्रामीण की ओर से 958 घरों में कनेक्शन देकर आपूर्ति का दावा किया गया है। गांव के अमरनाथ गोंड़ ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की तो मुख्य बिंदु को छोड़ दूसरे बिंदुओं पर सूचना देकर निस्तारण कर दिया गया है। इससे नाराज अमरनाथ गोंड़ ने बुधवार को गांव में पानी टंकी के पास आईजीआरएस के निस्तारण की कॉपी को जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

अमरनाथ गोड़ ने 21 अगस्त को आईजीआएस पर शिकायत की की थी। ठेकेदार ने अमरनाथ पर पाइप चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। आरोप है कि ठेकेदार आईजीआरएस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। एक्सईएन जल निगम ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि आईजीआरएस का निस्तारण कर दिया गया है। शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो दोबारा जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें