फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहलगाम में आतंकी हमले का काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Thu, 24 Apr 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के कार्यालय परिसर में कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की नृशंस हत्या किए जाने की घटना के विरोध में बुधवार को पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाय वह कम है। उन्होंने ने प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री से अपील किया कि अब समय आ गया है कि इन आतंकवादियों को जड़ से समाप्त कर दिया जाय और इनके आश्रयदाताओं पर सीधी कार्रवाई की जाय। उसके बाद मौन रखकर जान गंवाने वाले पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रभारी लिपिक राजेश श्रीवास्तव, उग्रसेन कुमार, श्रवण तिवारी, रासबिहारी श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, हरेंद्र जायसवाल, संजय प्रकाश, मो.मुस्तफा, साकेत गोविंद राव, आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें