फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कर्मी के घर हुई चोरी का पर्दाफाश करने की मांग, तहसीलदार को दिया ज्ञापन
संवाद संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर पालिका के कर्मचारियों ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें पालिका कर्मी के घर में हुई चोरी का पर्दाफाश करने की मांग की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में कर्मचारी सोमवार की सुबह तहसील पहुंचे। यहां मांगों के पक्ष में प्रदर्शन किया और डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुकर्मा प्रसाद विश्वकर्मा को सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी अक्षयबर मणि के घर एक अप्रैल और देवेंद्र मिश्र के घर 17 मार्च को हुई चोरी के मामले में अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने की बात कही है। उन्होंने चेताया कि यदि दस दिन में कर्मचारियों के घर में हुई चोरी का पर्दाफाश नहीं हुआ तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रेमचंद तिवारी, मनोज, विनोद, हरीलाल, जितेंद्र, सुबास, राजू, उमेश जीतन यादव, राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें