जौरा बाजार। क्षेत्र के रहसू जनोबीपट्टी के टोला दुबे पट्टी में गांव के लोगों ने बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सोमेश्वर यादव व शंभूनाथ यादव ने कहा कि गांव की सड़क मरम्मत और समय पर देखभाल नहीं होने से पूरी तरह बदहाल हो गई है। सबसे खराब हालत गांव के हरेंद्र के घर से मैनेजर के घर तक करीब एक किलोमीटर सड़क की है। यहां जगह-जगह बने गड्ढों में हल्की बारिश होने पर पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ आसपास बसे लोगों को जलजनित बीमारी होने की आशंका बनी रहती हे।