फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यालय संचालन का समय बदलने का विरोध

Thu, 16 Apr 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के गेट गेट पर खड़े होकर शासनादेश के अनुसार विद्यालय संचालन की मांग क
विज्ञापन
फाजिलनगर। शासनादेश के अनुसार विद्यालय संचालन का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। लेकिन प्रधानाचार्य ने कथित रूप से समय बदलकर सुबह 9:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक कर दिए हैं। इसके विरोध में कुछ शिक्षकों ने विद्यालय के गेट पर विरोध जताया।पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के शिक्षक निर्धारित समय से पहले सुबह करीब सात बजे पहुंच गए। प्रधानाचार्य के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शासन के आदेशों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इसे मनमानी करार दिया। शिक्षकों ने प्रधानाचार्य के इस कदम को मनमाना बताते हुए कहा कि विद्यालय का संचालन शासनादेश के अनुरूप ही होना चाहिए। शिक्षकों ने प्रशासन से शासनादेश के अनुसार विद्यालय संचालन की मांग किया। प्रधानाचार्य डॉ.अक्षयवर पांडेय ने बताया कि वर्तमान में सामान्य नामांकन का कार्य चल रहा है। स्थानीय परिस्थितियों को और छात्रों के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है, जिसे सभी शिक्षकों की सहमति से लागू किया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान विश्राम यादव, रामानंदन दास, रामकेवल प्रसाद, रुपेश कुमार, अतुल त्रिपाठी, मोती सिंह, राहुल देव तिवारी, अरुण चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें