- मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं खांसी, बुखार व डायरिया से पीड़ित बच्चे भर्ती
पडरौना। मेडिकल कॉलेज के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में खांसी, बुखार और डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर दवा के साथ उन्हें बचाव के उपाय बता रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश वर्मा ने कहा कि एसी या कूलर की ठंडक से अचानक कड़ी धूप में लेकर बच्चों को लेकर जाने से बचें। ऐसे में बच्चों को बुखार और खांसी से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते के चलते आने वाले बीमार बच्चों में से अधिकांश बच्चे बुखार, सूखी खांसी और डायरिया से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान तेज धूप और उमस की वजह से बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अधिकतर माता-पिता कहीं आने-जाने के दौरान बच्चों को एसी कूलर के सामने तुरंत बैठा देते हैं। इससे बच्चों का शरीर एक दम बदलते तापमान को बर्दाश्त नहीं पाता है और वह बीमार हो जाते हैं। तापमान को संतुलित करके आप बच्चों को बीमार होने से बचा सकते हैं।