फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुदही-बरवापट्टी मार्ग का होगा चौड़ीकरण, भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुदही से बरवापट्टी को जोड़ने वाली सड़क अब 20 करोड़ रुपये से चौड़ी होगी। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग को 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। वर्तमान में सड़क संकरी होने की वजह से दो वाहन आमने-सामने आने पर जाम लग जाता है। सड़क चौड़ा होने के बाद क्षेत्र के करीब 50 से अधिक गांव के करीब दो लाख लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के दुदही क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक दुदही-बरवापट्टी मार्ग की हालत वर्षों से खराब थी। महज 3.75 मीटर चौड़ी इस सड़क पर बड़े वाहनों के निकालने में दिक्कत होती है। इससे घंटों जाम लग जाता था। बरसात में गड्ढे और तंग सड़क मिलकर लोगों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। इस सड़क के चटगवा, गिदहवा, सरगटिया, जमुआन, धोबीघटवा, पुष्पक नगर, अमवा खाश, दशहवा, मिश्रौली, बरवा पट्टी, गोबरहा, विचपटवा समेत 50 से अधिक गांव के लोग आवागमन करते हैं। सड़क संकरी होने के चलते राहगीरों को आवागमन करने में दिक्कत होती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल बच्चों को उठानी पड़ती है। इस रास्ते यदि एक साथ दो चार पहिया वाहन आमने-सामने होने पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना भी होती है। सड़क को चौड़ा करने के लिए कई बार पीडल्यूडी के अधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को पत्र देकर मांग कर चुके थे। लोगों की मांग और मार्ग से जुड़े गांव के लोगों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें