फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो गैंगस्टर की संपत्ति जब्त

Sat, 11 Mar 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को बसडीला पांडेय निवासी हरेंद्र यादव तथा परमहंस यादव की करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन के आदेश पर टीम ने संपत्ति को जब्त करते हुए नोटिस चस्पा कराया। तुर्कपट्टी थाने की पुलिस कसया थाना क्षेत्र के सपहा (नौकाटोला) पहुंची। वहां गैंगस्टर एक्ट के आरोपित हरेंद्र तथा परमहंस की साठ डिस्मिल खेती योग्य भूमि और उस पर बने दो मकानों का जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार इस संपत्ति की कीमत लगभग दो करोड़ के आसपास है। हरेंद्र तथा उसके भाई परमहंस के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य अपराधों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके पूर्व 31 जनवरी को तुर्कपट्टी पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही बसडीला पांडेय स्थित परमहंस यादव के एक ईंट भट्ठे को भी गैंगस्टर एक्ट में जब्त किया था।
इस दौरान नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, कानूनगो राधेश्याम सिंह, हल्का लेखपाल देश दीपक, एसएचओ आशुतोष सिंह, उप निरीक्षक गिरधारी यादव, रणजीत सिंह बघेल आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें