फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेल गतिविधियों का देना होगा प्रमाण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार नित नए इंतजाम कर रही है। इसके बाद कई स्कूलों में खेल नहीं कराए जाते हैं। इसके लिए शिक्षक बहाना भी बनाते हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए अब विद्यालय में हुए खेल का प्रमाण ग्रुप में फोटो खींचकर डालना होगा।
जिले में कुल 2464 परिषदीय और 54 वित्तपोषित जूनियर विद्यालय हैं। इनमें नामांकित विद्यार्थियों को खेल के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए शासन की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। शासन का निर्देश है कि उपलब्ध खेल मैदान के अनुसार खो-खो, दौड़, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद समेत अन्य खेल कराए जाएं। जिन विद्यालयों में पर्याप्त खेल मैदान नहीं हैं, वहां शतरंज, लूडो, कैरमबोर्ड समेत अन्य इंडोरगेम कराने हैं। विद्यालयों में खेल सामग्री की खरीदारी करने के लिए बजट भी उपलब्ध कराया गया है, लेकिन कई शिक्षक खेलकूद कराने के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हैं। इसके चलते परिषदीय विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राएं खेल के प्रति प्रेरित नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों के शिक्षक इस तरह की लापरवाही न बरतें, इसके लिए उन्हें खेल आयोजनों की फोटाेग्राफ भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्कूलों की तरफ से खेल के आयोजनों का फोटो उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संंबंध में बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। खेल का आयोजन कराने में शिक्षक लापरवाही न बरतें इसके लिए उनसे खेल कार्यक्रमों के फोटोग्राफ मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें