पडरौना। क्रीड़ा भारती की तरफ से 14 सितंबर को हुई ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में जिले के होनहारों ने अपनी मेधा दिखाते हुए टॉप टेन की सूची में अपना नाम दर्ज किया है। क्रीडा भारती के गोरक्षप्रांत के प्रांत मंत्री बीएन मिश्र ने बताया कि क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में कुशीनगर के रतनजीत सिंह ने 50 में से 47 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह 46 अंक पाकर कृष्णा पांचवां, अर्णव विश्वकर्मा आठवां, आयुष कुशवाहा 12वां, पलक यादव व तेजस्विन सिंह ने 44वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रांत उपाध्यक्ष एसपी सिंह, संतोष जायसवाल, अनिल कुमार मिश्रा आदि ने बधाई दी है।