कप्तानगंज। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में बृहस्पतिवार को परियोजना निदेशक पीयूष कुमार सिंह ने वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय को शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
परियोजना निदेशक ने लेखाकार अखिलेश कुमार सिंह से विभिन्न पत्रावलियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा अभिलेखों का अवलोकन किया। वहीं लेखा सहायक (मनरेगा) मिथिलेश चौधरी से मनरेगा योजनाओं के तहत वित्तीय प्रगति और भुगतान संबंधी विवरण प्राप्त किया। स्थापना लिपिक योगेंद्र प्रताप सिंघानिया से कार्मिक अभिलेखों की जानकारी ली गई। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमित भार्गव से मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर परियोजना निदेशक ने संतोष जताते हुए कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनहित में पूरी निष्ठा से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार सिंह, जेई संतोष कुमार राय, एडीओ एजी बृजेश तिवारी, संतोष कुमार गुप्ता ,सत्येंद्र सिंह, किशन राय, कन्हैया मौर्या,सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।