फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह जून तक जिले में निषेधाज्ञा लागू

Thu, 11 Apr 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ईद उल फितर, चैत्र नवरात्र और बुद्ध पूर्णिमा को देखते हुए जिले में छह जून तक निषेधाज्ञा प्रभावी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने यह निर्णय जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया है। एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि ईद उल फितर, चैत्र रामनवमी, बुद्ध पूर्णिमा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले में धारा 144 प्रभावी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति राजमार्ग सड़क जाम नहीं करेगा। जिले के भीतर कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान, परिवहन आदि सामान्य रहेगा। निषेधाज्ञा के दौरान किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें