रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल ने बुधवार को 26 मार्च से एक अप्रैल तक खरीदे गए गन्ना का बकाया मूल्य का भुगतान कर दिया है। मिल ने किसानों के खाते में 13.16 करोड़ रुपये भेज दिया है।चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने बताया कि चीनी मिल बीते नौ नवंबर से पेराई सत्र का शुरु किया है। नौ अप्रैल तक 79.49 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान निरंतर जारी रखते हुए किसानों के खाते में भुगतान की धनाराशि भेजा गया है। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय, गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान आदि मौजूद रहे। संवाद