फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रोफेसर ज्ञानप्रकाश मंगलम बने पुस्तकालय प्रभारी

Mon, 30 Sep 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। उन समितियों के निर्धारित कार्यों को करने की जिम्मेदारी नियुक्त सदस्यों को सौंपी गई है।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि पुस्तकालय समिति के प्रभारी प्रोफेसर ज्ञानप्रकाश मंगलम को बनाया गया है, जबकि प्रोफेसर इंद्रजीत मिश्र, डाॅ. कृष्ण कुमार जायसवाल, डाॅ. मनीष कुमार जायसवाल, डाॅ. शंभूदयाल कुशवाहा व डाॅ. लक्ष्मी को समिति का सदस्य बनाया गया है। प्राचार्य ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ में प्रोफेसर रेखा तिवारी को संयोजक और डाॅ. वीना कुमारी, डाॅ. रीना माालवीय, डाॅ. श्वेता यादव व डाॅ. लक्ष्मी को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा दृश्य-श्रव्य समिति में डाॅ. अंबिका प्रसाद तिवारी को संयोजक और डाॅ. दीपक, डाॅ. विवेक चंद्र व डाॅ. अरिंदम विश्वास को सदस्य नामित किया गया है। रोवर-रेंजर्स समिति में डॉ. राजीव राय को रोवर लीडर और डाॅ. अंशु यादव को रेंजर्स लीडर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें