पडरौना। भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं के लिए संगठन पर्व है। सदस्यता संगठन की आत्मा और विचारधारा की प्रक्रिया है। सदस्यता अभियान को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही बनाना है। ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने शुक्रवार को नगर के एक होटल में आयोजित सदस्यता अभियान में कही।
उन्होने जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एक सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। 25 सितंबर से प्रथम चरण, एक अक्तूबर एक, 15 अक्तूबर तक तीसरे और 31 अक्तूबर तक चौथे चरण का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद एक से 10 नवंबर के बीच में प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों को रजिस्टर में अंकित करना होगा। उन्होंने कहा कि एक मोबाइल पर एक ही सदस्य बनाया जाएगा। कार्यशाला को राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र आदि ने संबाेधित किया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन हरिशंकर राय ने किया।इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, जयप्रकाश शाही, प्रेमचंद मिश्र, नंदकिशोर मिश्र, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, मदन गोविंद राव, जटाशंकर मणि त्रिपाठी, पवन केडिया आदि मौजूद रहे।