पडरौना। कुशीनगर के पथिक निवास होटल में शनिवार को जीएसटी, उद्योग और कृषि विभाग की गोष्ठी हुई। जिले के प्रभारी मंत्री ने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित कराने का भरोसा दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने प्रभारी मंत्री को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
कृषि निर्यात, बागवानी, विपणन एवं विदेश व्यापार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि देश के व्यापारी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसके पूर्व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया की अगुवाई में अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। गोष्ठी को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान कैलाश चहड़िया, सुधीर जायसवाल, अजय गुप्ता, बिट्टू सोनी, प्रदीप सोनी, अमित वर्मा, अमित सोनी, राहुल शाह, अमरनाथ वर्मा, सुनील कुमार मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्रभारी मंत्री को उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने जिले की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान प्रांतीय मंत्री जगदंबा प्रसाद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार, नगर मंत्री (संगठन) अजय कुमार सराफ, अनिल कुमार सिंह, अमित वर्मा, अमित अग्रवाल, अजय कुमार गुप्ता, विशु गुप्त आदि मौजूद रहे।