फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घूस देने के लिए प्रियेश का विकास भवन में भिक्षाटन

Tue, 20 Jun 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रविंद्र नगर स्थित विकास भवन गेट पर 14 वें दिन धरने के दौरान इनकी मांग पूरा नहीं होने पर लोगों स
विज्ञापन
पडरौना। समाज कल्याण अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने चौदहवें दिन घूस देने के लिए भिक्षाटन किया। लोगों ने 168 रुपये दिए। पूरे दिन विकास भवन में विरोध का यह तरीका चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रियेश गोड़ एससी एसटी का केस कोर्ट में लड़ते हैं। आरोप है कि अनुसूचित एवं अनुसूचित जन जाति को केस लड़ने के लिए शासन की ओर से आर्थिक सहायता मिलती है। समाज कल्याण विभाग की ओर से पीड़ितों को मुहैया कराया जाता है। समाज कल्याण अधिकारी की लापरवाही से दो वर्षों नहीं मिल रहा है। पीड़ित ने अपने दल के नेताओं से भी समस्या सुनाई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया तो 14 दिनों से विकास भवन में समाज कल्याण कार्यालय के सामने धरना दे रहेे हैं। आरोप है कि समाज कल्याण अधिकारी इसके एवज में घूस मांग रहा हैा। नहीं देने पर पीड़ितों को परेशान कर रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घूस देने के लिए भिक्षाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें