फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने की बनी रणनीति

Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में सोमवार को राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन नमामि गंगे योजना के तहत ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश की बैठक हुई। इसमें लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बीडीओ प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शुद्ध पेयजल मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी है। हर जगह सुलभ जल का संकट उत्पन्न हो रहा है। यह शुभ संकेत नही है। सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना शुरू किया है। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र में सबको मिले इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। एडीओ पंचायत सुभाष पटेल ने कहा कि जल के अभाव में मानव जीवन की कल्पना सम्भव नहीं है। पेयजल उपलब्ध करना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। बैठक को अभिमन्यु कुशवाहा, राजेश मणि तिवारी, शशिकला सिंह, कीमा सिंह, अंकुर सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान नीलम देवी, विचित्र मणि सिंह, धर्मेद्र यादव, बृजेश कुमार, आलमगीर अंसारी, संतोष गुप्ता, अरविंद, दिवाकर, योगेंद्र सिंघानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें