फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में निजी स्कूल प्रबंधक की मौत

Thu, 28 May 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बकरीद को लेकर शहर से गांव तक पुलिस ने शाम को किया गश्त,स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तीनबरदहा बांध पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार निजी विद्यालय के प्रबंधक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। नगर पंचायत छितौनी निवासी निजी विद्यालय के प्रबंधक गिरजेश मिश्रा (45) बुधवार को जटहा बाजार स्थित गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने गए थे। देर शाम छितौनी-कटाई भरपूरवा बांध मार्ग से लौट रहे थे। तीनबरदहा गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गिरजेश मिश्रा को राहगीरों ने डायल 108 एंबुलेंस की मदद से पीएचसी नेबुआ नौरंगिया पहुंचाया। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। संवाद

बकरीद को लेकर शहर से गांव तक पुलिस ने शाम को किया गश्त,स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें