फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्व्यवहार के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। तमकुही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय देवपोखर में तैनात प्रधानाध्यापक को महिला शिक्षिका से अभद्रता व अन्य शिक्षकों से दुर्व्यवहार की पुष्टि होने पर बीएसए ने निलंबित कर दिया है। विभाग अग्रिम कार्रवाई में जुटा है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार गोंड पर एक महिला शिक्षक ने अभद्रता का आरोप लगाया था। साथ ही शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह ने मौके पर जाकर की और रिपोर्ट बीएसए को भेज दिया। बीएसए ने दोनों पक्षों को कार्यालय में बुलाया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रथम दृष्टया आरोप की पुष्टि होने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए विद्यालय में संबद्ध कर दिया। बीईओ अंकिता सिंह ने प्रधानाध्यापक के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें