फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में अस्पताल बदहाल

विज्ञापन
सकरौली न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाल पड़ा है। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
देखरेख के अभाव में अस्पताल बदहाल
विज्ञापन

न्यू पीएचसी सकरौली में न बिजली है और न पानी
फोटो है।
- हाटा सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के अधीन है न्यू पीएचसी
- चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए बना आवास हो गया है जर्जर
- सुरक्षा के लिए अस्पताल की चहारदीवारी तक नहीं बनी है
हाटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के अधीन आने वाला सकरौली न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुका है। अव्यवस्था के कारण इस अस्पताल से मरीजों का भी मोह भंग हो चुका है। स्वास्थ्य केंद्र पर न तो बिजली है और न ही पेयजल की कोई व्यवस्था है। यहां कर्मचारियों के लिए बनाए गए आवास भी उपयोग और रखरखाव नहीं होने से बदहाल हो गए हैं। पूरे परिसर में झाड़ियों के उगने से लोग आने से कतराते हैं।
स्वास्थ्य सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण इलाकों में अस्पताल खोले गए हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए ये अस्पताल बेकार साबित हो रहे हैं। बुधवार को हाटा विकास खंड के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पड़ताल की गई। यहां डॉक्टर बीएन चौधरी, फार्मासिस्ट उमाशंकर द्विवेदी और वार्ड ब्वॉय प्रवीन सिंह ड्यूटी पर तैनात मिले। दोपहर एक बजे तक दो मरीज इलाज के लिए आए थे। यहां डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए आवास बनाया गया है, लेकिन कभी कोई कर्मचारी यहां निवास नहीं करता है। कारण यहां न तो बिजली है और न ही पेयजल की व्यवस्था है। पूरे परिसर में झाड़ियां उगी हुई हैं। चहारदीवारी नहीं होने से परिसर में अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शाम होते ही कर्मचारी अस्पताल का ताला बंद कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में हाटा सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर बी प्रसाद ने कहा कि वहां की अव्यवस्था को सुधारने के लिए उच्चाधिकारियों को बात की जा रही है। जल्द ही सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें