फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रमुख सचिव ने किया कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
माह के अंत तक शैक्षणिक भवन में बिजली, पेयजल, फर्श और फर्नीचर की व्यवस्था पूरी करने को कहा
विज्ञापन

पकवा इनार। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (कृषि) डॉ. शन्मुगा सुन्दरम् ने शुक्रवार को महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बैठक की। उन्होंने शैक्षणिक भवन में बिजली, पेयजल, फर्श और फर्नीचर की व्यवस्था माह के अंत तक पूरी करने को कहा। साथ ही पुस्तकालय भवन, बालक एवं बालिका छात्रावास और कैंटीन को आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों और छात्रावासों को जोड़ने वाली आंतरिक सड़कों का निर्माण समय से पूरा कराने पर जोर दिया। इसके अलावा परिसर की चहारदीवारी, मुख्य प्रवेश द्वार, विद्युत पावर हाउस की स्थापना और सीसी रोड का निर्माण भी निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता केके श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अक्षय जी दीपक और तहसीलदार धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुणवत्ता के साथ समय सीमा का रखें ध्यान
प्रमुख सचिव ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा, ताकि विश्वविद्यालय को जल्द क्रियाशील बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें