तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के मठिया खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक शुक्रवार को स्कूल जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए। आसपास के लोगों ने शिक्षक को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। तमकुहीराज नगर पंचायत के वार्ड-सात निवासी राजू सिंह प्राथमिक विद्यालय मठिया खुर्द में प्रधानाध्यापक हैं। शुक्रवार को विद्यालय जाते समय माधोपुर बुजुर्ग के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रधानाध्यापक सड़क पर गिर गए, जिन्हें वहां के लोगों की मदद से सीएचसी भेजवाया गया। सूचना मिलने के बाद बीईओ तमकुहीराज सुधीर कुमार, जूनियर शिक्षक संघ मंत्री अंजनी सिंह, अजय शर्मा, अजय सिंह, सुरेन्द्र कुशवाहा भी सीएचसी पहुंच गए और प्रधानाध्यापक का हाल जाना। संवाद