पडरौना। प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक निवास शुक्ल और डॉ. तेज़ प्रताप सिंह की अगुवाई में शिष्ट मंडल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें मांग पत्र सौंपा। सीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
परिषद के प्रांतीय संरक्षण मंत्री शैलेंद्र दत्त शुक्ल और जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिष्ट मंडल में डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री डॉ. रविन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. मणिशंकर तिवारी ने सीएम से तदर्थ प्रधानाचार्य को ससम्मान अवकाश ग्रहण कराने, निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के तहत कक्षा आठ तक के बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति दिलाने, शुल्क वृद्धि करने, आकस्मिक व्यय के लिए मद सृजित करने की मांग की। सीएम ने प्रधानाचार्य परिषद की मांगों को गंभीरता से सुना और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है।