फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रधान व सचिव सम्मानित

Fri, 25 Apr 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पंचायत राज दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। वहीं सभी ब्लॉकों पर भी कार्यक्रम करवाए गए, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया गया। पंचायतीराज दिवस पर जिले के 14 ब्लॉकों से दस-दस गांवों के पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय की फोटो मंगवाई गई। जिला मुख्यालय पर अधिकारियों की टीम ने सभी ब्लाॅकों से एक पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय को चयनित किया। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी बांगर में बने मॉडल सचिवालय को जिले में पहला स्थान होने के कारण बृहस्पतिवार को पंचायत राज दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने ग्राम प्रधान सुनीता राय को सम्मानित किया। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ-नौरंगिया ब्लाॅक क्षेत्र में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय के बेहतरीन कृयान्वयन के लिए दो ग्राम प्रधानों को सीडीओ ने सम्मानित किया। इसमें ग्राम पंचायत मोती छपरा में पंचायत भवन के रख रखाव और उसमें संचालित सीएससी सेंटर के माध्यम से ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही खतौनी, परिवार नकल, आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र को सुगमता से उपलब्ध कराने और सामुदायिक शौचालय को व्यवस्थित व स्वच्छता के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने को लेकर बृहस्पतिवार को जिला सभागार में ग्राम प्रधान इर्शाद अहमद और सचिव रामविनय यादव को सीडीओ गुंजन द्विवेदी और डीपीआरओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत लछिया देवरिया गांव में गांव की हर गली में आरसीसी सड़कों और नालियों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें