फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ लेने जा रही महिला प्रधान को हिरासत में लिया

Sun, 20 Dec 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को विकास खंड सेवरही के प्रधान पद के शपथ ग्रहण में शामिल होने जा रहीं विरवट कोन्हवलिया की नवनिर्वाचित प्रधान उर्मिला देवी को पुलिस टीम ने पकड़ीहार पूरब पट्टी के पास चार पहिया वाहन रोक कर आधा दर्जन महिला और पुरुषों के साथ हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान उर्मिला देवी को छोड़ दिया। इसके बाद वह ब्लाक पर पहुंच कर शपथ ग्रहण कर पाईं। वहीं पकड़े गए अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। तरया सुजान थाना के एसओ सुजीत राय ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की पुष्टी की, लेकिन उन्होंने महिला प्रधान की गिरफ्तारी से इंकार किया है।
वहीं महिला थाने की एसओ विभा पांडेय ने बताया कि महिला प्रधान उर्मिला की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोलिंग पार्टी पर हमले के मुख्य आरोपी बबुन्दर निषाद की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें