फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग का इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर दस के निवासी थे यदुनंदन यादव
विज्ञापन

तमकुहीराज। नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर दस निवासी एक बुजुर्ग पर रविवार की देर रात एक सांड ने हमला कर दिया। हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर में घूम रहे सांड को देख लोग रास्ता बदल दे रहे हैं, नगर पंचायत प्रशासन से सांड को लोगों ने पकड़वाने की मांग की है।

नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर दस (भटवलिया नंबर तीन) निवासी यदुनंदन यादव (70) रविवार रात घर के बाहर बने झोपड़ी में सोए थे। इसी दौरान एक छुट्टा सांड झोपड़ी के पास पहुंचा और खूंटे से बंधी गाय के ऊपर हमला कर दिया। गाय चीखने की आवाज सुन यदुनंदन यादव बाहर निकले और छुट्टा सांड को गाय के पास से भगाने के प्रयास में जुट गए। इसके बाद सांड आक्रामक हो गया और यदुनंदन के ऊपर हमला कर दिया। सांड के हमले से यदुनंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल यदुनंदन यादव को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की स्थिति गंभीर देख परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल लेकर चले गए। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई है। सांड के हमले से मौत के शिकार बुजुर्ग के तीन बेटे हैं। तीनों अलग-अलग शहरों में रह कर निजी औद्योगिक इकाइयों में नौकरी करते हैं। तमकुहीराज कस्बा चौकी प्रभारी आकाश सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें