फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुजारी ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

Sun, 24 May 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुबरेस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी महावीर दास उर्फ परीखन दास ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर लोगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने ने पुलिस से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने अपने को मां जीरा भवानी व पंचमुखी हनुमान मंदिर का पुजारी बताया है। उनका कहना है कि जमीन संबंधी चल रहे विवाद में चकबंदी न्यायालय से उनके पक्ष में फैसला हो चुका है।
आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं,विरोध करने पर मारपीट पर उतारु हो जा रहे हैं।
बताया कि बीते 22 मई की शाम करीब सात बजे मंदिर पर पहुंचे और गाली-गलौंज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने धकेल दिया। किसी तरह से मंदिर के अंदर पहुंचकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। लोग घंटों बाहर मंदिर से बाहर निकलने का मेरा इंतजार करते रहे। घटना के समय मोबाइल नहीं मौजूद होने से डायल 112 को भी सूचना नहीं दे पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें