कसया। गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में नववर्ष पर लगने वाले मेले की सुरक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में एसओ ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ल की टीम ने भ्रमण कर दर्शनीय स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान एसडीएम ने क्षेत्र के लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पांच सेक्टर में बांटा गया है।
नगर पंचायत को मेला परिसर में साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर नगर पंचायत के इओ बब्बन यादव, एसएसआई नीरज सिंह, बिड़ला धर्मशाला के प्रबंधक वीरेंद्रनाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
पार्किंग की व्यवस्था की गई
मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कुशीनगर में पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए 10 बैरियर बनाए गए हैं।
देवरिया की ओर से आने वाले वाहनों को मैत्रेय स्थल, पिपराझाम से आने वाले वाहनों के लिए पथिक निवास होटल के दक्षिण स्थित नहर पर, गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए लीलावती देवी स्टेडियम और पूरब से आने वाले वाहनों के लिए बुद्ध पीजी कॉलेज में पार्किंग स्थल बनाया गया है।