फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बहुद्देशीय हब के निर्माण की तैयारी तेज, पहुंची टीम

Wed, 17 Dec 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
निरीक्षण करते उच्चाधिकारी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पटहेरवा/उजारनाथ। क्षेत्र के हाईवे किनारे प्रस्तावित बहुद्देशीय हब को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को लखनऊ की आवास विकास परिषद की टीम व लोक निर्माण विभाग की टीम ने निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट बनाने में जुट गई है। मिट्टी की जांच का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हाईवे किनारे रजवटीया ग्रामसभा में 72 एकड़ भूमि पर मल्टीपरपज हब प्रस्तावित है। इसमें अस्पताल, विद्यालय, कृषि विभाग, खेल ग्राउंड, तालाब सहित अन्य निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए इसके कार्य में गति लाने के निर्देश दिए थे।
मंगलवार की दोपहर लखनऊ से आवास विकास की टीम और कुशीनगर से लोक निर्माण विभाग की टीम पहुंची थी। टीम ने प्रस्तावित भूमि से मिट्टी जांच कार्य शुरू कर दिया। टीम में शामिल अधिकारियों बताया कि बहुद्देशीय हब के प्रस्तावित भूमि पर पहले पीडब्लूडी की तरफ से बाउंड्री निर्माण और बुद्ध थीम पर गेट बनाया जाएगा। मुख्य सचिव ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए इसके कार्य में गति लाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान आवास विकास विकास लखनऊ के एक्सियन नवीन कुमार, सहायक अभियंता सुधांशु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें