फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महाबीरी अखाड़ा डोल मेले की तैयारियां शुरू

Fri, 14 Aug 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही मे डोल मेला के लिए अभ्यास करते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
तमकुहीरोड। महाबीरी अखाड़ा डोल मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार दो दिवसीय मेला एक सितंबर की रात और दो सितंबर को दिन में आयोजित होगा। कस्बे के सात अखाड़ों में से चार में शस्त्र पूजन की परंपरा पूरी हो चुकी है। इसके बाद खिलाड़ियों ने मेले में प्रदर्शन किए जाने वाले खेल कौशल का नियमित अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


तमकुहीरोड का महाबीरी अखाड़ा डोल मेला क्षेत्र के प्रमुख आयोजनों में शामिल है। हर वर्ष कस्बे के सात अखाड़ों के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेते हैं और अपने पारंपरिक खेल कौशल का प्रदर्शन करते हैं। मेले में भगवान हनुमान की प्रतिमाओं की आकर्षक झांकियां निकाली जाती हैं। इसके अलावा दूर-दराज से आने वाले कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। मेले की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे देखने के लिए पूर्वांचल के साथ ही यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
आयोजन को लेकर कस्बे में अभी से उत्साह का माहौल बनने लगा है। स्वर्णकार संघ महाबीरी अखाड़ा-एक, सब्जी मंडी, क्षत्रपति शिवाजी महाबीरी अखाड़ा-तीन, किदवई नगर, वीर बंदा बैरागी महाबीरी अखाड़ा-पांच, राजेंद्र नगर और वीर भीमसेन महाबीरी अखाड़ा-छह, गुड़ मंडी में भगवान महावीर के साथ शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया जा चुका है। इसके बाद इन अखाड़ों के खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास शुरू कर दिया है। आयोजकों के मुताबिक, मेले को लेकर अन्य तैयारियां भी जल्द तेज की जाएंगी। दो दिन तक चलने वाले आयोजन में खेल प्रदर्शन, झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें