फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन पर्यवेक्षक और 19 जोनल मजिस्ट्रेट की देखरेख में संपन्न होगी बकरीद की नमाज

Wed, 28 Jun 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना तिलक चौक पर बकरा ईद की त्योहार पर सेवई की खरीदारी करते लोग संवाद। संवाद
विज्ञापन
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 जोनल और तैनात किए गए हैं 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले की सभी ईदगाहों में बृहस्पतिवार को बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तीन पर्यवेक्षक, 19 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा रिजर्व में पांच सेक्टर और पांच जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम देवीदयाल वर्मा और एडीएम न्यायिक उपमा पांडेय को पर्यवेक्षक नामित किया गया है। इसके अलावा जिला स्तर और तहसील के अधिकारियों को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन

जिले के मरकजी दर्सगाह मदरसा दारुल उलूम अंजुमन इस्लामिया पडरौना के नाजिम शाकिरुल्लाह अंसारी ने बताया कि बकरीद पर मुसलमान अपने रब को राजी करने के लिए कुर्बानी करते हैं। उन्होंने बताया कि ईद उल अजहा की सबसे बड़ी इबादत कुर्बानी है। खून का कतरा जमीन पर गिरने से पहले अल्लाह की बारगाह में कबूल हो जाती है। उन्होंने बताया कि सही मायने में बकरीद त्याग का प्रतीक है।
विज्ञापन





बकरीद की नमाज़ अदा करने समय



जामा मस्जिद पडरौना में सुबह 6:00 बजे। इसी तरह मस्जिद फैजाने औलिया जमालपुर पडरौना में पहली नमाज सुबह 6:00 बजे व दूसरी नमाज 7:00 बजे, ईदगाह हजरत गुप्ती शहिद शाह बाबा कठकुइयां मोड़ पडरौना में पहली नमाज सुबह 6:00 बजे व दूसरी जमाअत 6:45 बजे। ईदगाह खिरिया टोला पडरौना में सुबह 6:15 बजे, ईदगाह नोनिया पट्टी पडरौना में सुबह 6:15 बजे, मस्जिद हाथीसार मुहल्ला पडरौना में सुबह 6:15 बजे, दरगाह हजरत बुढ़न शाह बाबा जंगल शाहपुर में सुबह 6:30 बजे, सुन्नी मस्जिद गुदरी बाजार पडरौना में सुबह 6:30 बजे, मस्जिद मदरसा फैजुल उलूम जमालपुर पडरौना में सुबह 6:30 बजे, ईदगाह छावनी पडरौना में सुबह 6:45 बजे, ईदगाह नौका टोला पडरौना में सुबह 7:00 बजे और ईदगाह मटियरवा पडरौना में सुबह 7:00 बजे नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें