फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीएम के संभावित कार्यक्रम के लिए डीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 28 Jun 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बरवा जंगल में निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन एसपी धवल जायसवाल, सीडीओ और अन्य।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कसया। जिले में प्रस्तावित कृषि विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिए सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार की शाम अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
बुधवार को डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल और सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने नगर पालिका क्षेत्र कुशीनगर के बरवा जंगल फार्म का निरीक्षण किया। उसके बाद कुशीनगर मैत्रेय स्थल पर बने हेलीपैड को भी देखा। डीएम ने कार्यक्रम स्थल के रूपरेखा की योजना और मौजूद अधिकारियों से वहां पूर्व में हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। बरवा जंगल फार्म में साफ-सफाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री एयरपोर्ट कसया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे बरवा जंगल फार्म में जनसभा को संबोधित करने आ सकते हैं। डीएम ने एनएच पर निरंकारी सत्संग भवन के पास भी रास्ते का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम देवीदयाल वर्मा, एसडीएम कसया रत्निका श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुरेंद्र कुमार, ईओ कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता, लेखपाल नीलेश रंजन राव, बृजेश मणि, ग्राम विकास अधिकारी नीरज चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें